शुक्रवार, 24 अप्रैल 2009

ये है कर्णधार

महाराष्ट् सरकार के एक मंत्री को उनकी बीवी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पर पकड लिया। इसके बाद न केवल उस महिला की खबर ली, बल्कि मंत्री-पति की भी जमकर धुनाई कर दी। यह मुद्दा महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चुनाव जितना ही गर्म बना हुआ है। घटना दक्षिणी मुंबई के एक विधायक हॉस्टल में हुई। मंत्री की पत्नी हॉस्टल पहुंची तो वह महिला मेहमान के साथ पहली मंजिल के एक कमरे में मिले। पति को दूसरी महिला के साथ देख मंत्री की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने उस महिला की तो धुनाई की ही, अपने पति को भी नहीं बख्शा। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंत्री विदर्भ क्षेत्र से हैं और सरकार में उन्हें हाल ही शामिल किया गया है। महाराष्ट् सरकार के एक मंत्री को उनकी बीवी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पर पकड लिया। इसके बाद न केवल उस महिला की खबर ली, बल्कि मंत्री-पति की भी जमकर धुनाई कर दी। यह मुद्दा महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चुनाव जितना ही गर्म बना हुआ है। घटना दक्षिणी मुंबई के एक विधायक हॉस्टल में हुई। मंत्री की पत्नी हॉस्टल पहुंची तो वह महिला मेहमान के साथ पहली मंजिल के एक कमरे में मिले। पति को दूसरी महिला के साथ देख मंत्री की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने उस महिला की तो धुनाई की ही, अपने पति को भी नहीं बख्शा। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंत्री विदर्भ क्षेत्र से हैं और अशोक च±वाण सरकार में उन्हें हाल ही शामिल किया गया है।
पुरी ख़बर देखें http://www.khaskhabar.com/showstory.php?storyid=1761 (साभार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें