शनिवार, 2 मई 2009

महारानी की जय हो

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 2008 में 5,00,000 यूरो से ज्यादा की यूरोपीय कृषि सब्सिडी मिली।
ग्रामीण मामलों के विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ को उनके सैंडरिंघम फार्म के लिए 4,73,583.31 पौंड [लगभग 7,00,000 डालर या 5,30,000 यूरो] की सब्सिडी मिली।
संडे टाइम्स की ब्रिटेन के अमीरों की सूची में महारानी 214वें स्थान पर हैं। उनकी कुल परिसंपत्तियां 27 करोड़ पौंड की हैं। उनके बडे़ पुत्र प्रिंस चा‌र्ल्स को कुल 1,81,485. 54 पौंड की राशि कृषि सब्सिडी के रूप में मिली।
यूरोपीय संघ द्वारा दी जा रही सब्सिडी का सबसे ज्यादा फायदा ब्रिटेन की महारानी को मिला है यूरोपीय संघ के कुल बजट में से 40 फीसदी सब्सिडी में चला जाता है। नेस्ले को सब्सिडी के रूप में 10,18,459. 69 पौंड की राशि मिली, जबकि टेट एंड लायले को 9,65,796. 78 पौंड की राशि दी गई।
http://in.jagran.yahoo.com/news/business/general/1_12_5435953.html

(साभार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें