गुरुवार, 7 मई 2009

९ साल की बच्ची को मिला तलाक (भारत में बाल विवाह के मामलों में क्या होता है?)

रियाद। कड़ी आलोचना और विद्रोह के बाद आखिरकार नौ साल की बच्ची को 50 वर्षीय पति से तलाक मिल गया। पिता ने कर्ज नहीं चुका पाने के एवज में अपनी आठ साल की लड़की की शादी दोस्त से कर दी थी। इस खबर के आने के बाद सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन की अंतरराष्ट्रीय हलकों में कड़ी आलोचना हुई थी। आखिर मामले ने तूल पकड़ लिया।
हर तरफ हो रही कड़ी आलोचना और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद बच्ची को तलाक देना ही पड़ा। इस संबंध में दो याचिकाएं खारिज होने के बाद यह फैसला आया। सऊदी अरब में एक महिला अधिकार संगठन की संस्थापक वजेहा अल हैदर ने बताया कि यह अच्छा कदम है। आखिर दबाव में आकर उस व्यक्ति को तलाक देना पड़ा।
हैदर ने ही इस मामले में जागरूकता अभियान चलाया था। उन्हें उम्मीद है कि इस मामले के बाद देश में बाल विवाह प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाया जाएगा। पिछले साल लड़की की शादी हुई थी। तब वह आठ साल की थी। मां ने शादी का विरोध किया था और मामले को अदालत तक ले गई। इस घटना के बाद सऊदी अरब में शादी की न्यूनतम उम्र तय करने को लेकर बहस छिड़ गई है।
http://in.jagran.yahoo.com/news/oddnews/general/15_35_2582.html
a

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें